अयोध्या

Ayodhya : राम मंदिर के लिए आ रहा 4 फुट ऊंचे 6 कुंतल के नर्मदेश्वर महादेव से शिवलिंग, जाने कहा होगी स्थापना

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंशा पर मध्यप्रदेश से लाया जा रहा महादेव की विशाल प्रतिमा

2 min read
Aug 21, 2023
नर्मदेश्वर महादेव की शिवलिंग
नर्मदेश्वर महादेव की शिवलिंग

Ayodhya. राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के साथ नर्मदेश्वर महादेव की भी स्थापना होगी। जिसके लिए 4 फुट ऊंची 6 कुंतल की शिवलिंग प्रतिमा को अयोध्या लाया जा रहा है। एक विशेष रथ यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश के खंडवा से निकली हुई है। जिसे रास्ते भर में भक्तों के द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश आ रहा भगवान शिव की प्रतिमा

राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर निर्माण के साथ मंदिर के चारों तरफ परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटे का निर्माण किया जा रहा है इस परकोटे में अलग-अलग देवी-देवताओं के मंदिर भी स्थापित होंगे इन्हीं मंदिरों में एक भगवान शिव का भी मंदिर होगा। जिसमें नर्वदेश्वर महादेव की स्थापना की जाएगी। ट्रस्ट के मंशा पर इस शिवलिंग को मध्य प्रदेश से अयोध्या लाया जा रहा है।

परकोटे में विराजमान होगी देवी देवताओं की अलग अलग मूर्ति

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने पहले ही जानकारी थी। कि परकोटे में विराजमान होने वाले देवी देवताओं की मूर्ति को तैयार करने के लिए ट्रस्ट की ओर से एक टीम जयपुर सहित अन्य स्थानों पर जाएगी और स्थापित होने वाली मूर्ति के पत्थरों पर चयन की प्रक्रिया को पूरा करेगी वही यह भी बताया था कि पत्थरों से बने मूर्तियों को भी देखा जाएगा।

अयोध्या लाया जा रहा 4 फीट ऊंचा शिवलिंग

जिसके तहत भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के लिए मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से पत्थर से शिवलिंग की स्थापना की जाएगी ट्रस्ट ने इस शिवलिंग को स्थापित करने के लिए 4 फीट ऊंचे होने की जानकारी दी थी मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट की मंशा पर ही इस पत्थर को तैयार किया गया है जिसे अब धूमधाम से अयोध्या लाया जा रहा है।

23 अगस्त को ट्रस्ट किया जाएगा समर्पित

22 अगस्त को यह शिवलिंग यात्रा अयोध्या पहुंच जाएगी और 23 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया जाएगा इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ अयोध्या के साधु संत भी मौजूद होंगे मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या की जानकी महल में एक भव्य आयोजन भी रखा गया है।

Published on:
21 Aug 2023 09:17 pm