आजमगढ़

अराजकतत्वों ने तोड़ी शिव प्रतिमा, 30 सालों से ग्रामीण कर रहे थे पूजा-पाठ

आजमगढ़ जिले में अराजकतत्वों ने पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
2 min read
Dec 14, 2022
अराजकतत्वों द्वारा तोड़ी गई शिव प्रतिमा
अराजकतत्वों द्वारा तोड़ी गई शिव प्रतिमा

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वां गांव की राजभर बस्ती में स्थापित शिव प्रतिमा को अराजकतत्वों ने रात में तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

30 वर्षो से पीपल के नीचे स्थापित थी प्रतिमा
हड़वां गांव की राजभर बस्ती में करीब 30 वर्ष से भगवान शिव की प्रतिमा पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित थी। सुबह शाम यहां भक्तों की भीड़ लगती है। पास पड़ोस के गांव के लोग भी यहां पूजा पाठ के लिए पहुंचते है। वहां मंदिर भले ही न बना हो लेकिन यह स्थान हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है।


मंगलवार की रात तोड़ी गई प्रतिमा
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की शाम प्रतिमा ठीक थी। लोगों ने पूजन अर्चन भी किया था। ठंड के कारण रात में लोग घर के भीतर सोए थे। उसी दौरान किसी ने भगवान शिव की प्रतिमा को तोड़ दिया। किसी की नजर तोड़ने वालों पर नहीं पड़ी।


सुबह पूजा करने पहुंचे तो हुई जानकारी
गांव की रीता राजभर और अनूप ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी लोग पूजा पाठ के लिए पहुंचे थे। उसी समय लोगों की नजर टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा को तोड़कर वहीं ढ़केल दिया गया था।


अराजकतत्वों ने की सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
ग्रामीणों के मुताबिक जानबूझ कर उनकी आस्था पर हमला किया गया है। ताकि गांव का माहौल खराब हो। क्षेत्र का सौहार्द बिगड़ जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि आगे से कोई इस तरह की हिम्मत न कर पाए।


ग्रामीणों ने किया हंगामा
शिव प्रतिमा टूटने की जानकारी के बाद कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष दीदारगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। प्रतिमा के मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है।


क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष दीदारगंज का कहना है कि गांव के विजय राजभर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामला पंजीकृत कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उन्हें कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

Published on:
14 Dec 2022 02:31 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देना होगा!’ सपा MLC लाल बिहारी यादव का विवादित बयान, सियासी हलकों में मचा बवाल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखल

नौकरी के नाम पर झांसा देकर करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने एक को किया लंगड़ा, 3 जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

लुटेरों संग पुलिस की मुठभेड़, आजमगढ़ पुलिस ने 3 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 2 के पैर में लगी गोली

‘अखिलेश और राहुल आतंकवादी मानसिकता के लोग’, FCRA बिल का समर्थन करते हुए आजमगढ़ में अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना