आजमगढ़

Azamgarh News: लखनऊ STF की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 20 लाख का गांजा बरामद

Azamgarh: आजमगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए करीब 353.990 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा […]

2 min read
Mar 12, 2026
Murder 7
पत्रिका फाइल फोटो

Azamgarh: आजमगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए करीब 353.990 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, एसटीएफ लखनऊ इकाई को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से गांजे की बड़ी खेप लेकर एक मिनी कंटेनर ट्रक आजमगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम और गंभीरपुर थाना पुलिस ने अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध मिनी कंटेनर ट्रक (UP-79 AT-9418) को रोककर तलाशी ली गई।

ट्रक के भीतर छिपाया गया था गांजा


जांच के दौरान ट्रक के भीतर बनाई गई प्लास्टिक की गुप्त कैविटी से 14 बोरियों में छिपाकर रखा गया 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक राजीव कुमार यादव (38) निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया को सुबह करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह मिनी कंटेनर ट्रकों में गुप्त कैविटी बनवाकर प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाता था, ताकि सामान्य जांच के दौरान किसी को संदेह न हो।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया है। इस मामले में गंभीरपुर थाने में मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ जौनपुर और औरैया जिलों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में एसटीएफ लखनऊ टीम के साथ गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सिन्धीलाल सोनकर, उपनिरीक्षक त्रिभुवन प्रसाद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Updated on:
13 Mar 2026 02:58 pm
Published on:
12 Mar 2026 09:10 pm