आजमगढ़

Azamgarh News: मेटा अलर्ट से युवती की जान बचाने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित, 8 मिनट में घर पहुंच कर बचाई थी जान

आजमगढ़ में सोशल मीडिया से मिले सुसाइड अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती की जान बचा ली। इस सराहनीय कार्य के लिए थाना सिधारी में तैनात उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को सम्मानित किया गया। जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को सिधारी थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने […]

less than 1 minute read
Apr 07, 2026
Feature image

आजमगढ़ में सोशल मीडिया से मिले सुसाइड अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती की जान बचा ली। इस सराहनीय कार्य के लिए थाना सिधारी में तैनात उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को सम्मानित किया गया।

जानिए पूरा मामला


जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को सिधारी थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। मेटा कंपनी की ओर से अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और महज कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। वहां युवती अचेत अवस्था में मिली, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।


उपचार के बाद पुलिस द्वारा युवती की काउंसलिंग भी कराई गई। इस दौरान उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया से प्राप्त ऐसे संवेदनशील इनपुट पर पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Published on:
07 Apr 2026 05:27 pm