आजमगढ़

Azamgarh News: 21 शिक्षकों का रुका वेतन, बीएसए ने दिए जांच के आदेश, मचा हड़कंप

Azamgarh News: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में एक ही नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि के आधार पर एक से अधिक मानव संपदा आईडी बनाए जाने का मामला सामने आने से विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने 21 शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए उनका […]

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Feature image

Azamgarh News: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में एक ही नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि के आधार पर एक से अधिक मानव संपदा आईडी बनाए जाने का मामला सामने आने से विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने 21 शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन फिलहाल रोक दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक के अनुसार, कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, निशातगंज लखनऊ की ओर से 20 जनवरी 2026 को एक पत्र भेजकर ऐसे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी, जिनकी एक से अधिक मानव संपदा आईडी सक्रिय पाई गई थी। विभाग द्वारा सूची का परीक्षण किए जाने पर जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में कार्यरत 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम सामने आए।

जानिए कौन कौन शिक्षक हैं शामिल


बताया गया कि ये शिक्षक हरैया, रानी की सराय, तहबरपुर, लालगंज और मार्टीनगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्रा के निर्देश पर संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनका वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।


बीएसए ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान यदि कोई शिक्षक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Mar 2026 08:04 pm