आजमगढ़

वाह रे यूपी पुलिस, हेलमेट के लिए काटा कार का चालान

यूपी पुलिस ने हेलमेट न पहनने के आरोप में कार का चालान का दिया है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Dec 14, 2022
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

गोरखपुर जिले का एक युवक उस समय हैरान रह गया जब उसके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। पुलिस ने चालान कार का काटा है लेकिन आरोप हेलमेट न पहनने का लगाया है। अब भला हेलमेट लगाकार कार कौन चलता है। वैसे इतने के बाद भी पुलिस गलती मानने को तैयार नहीं है। वह अलग ही कहानी बताने में जुटी है।


इटावा पुलिस ने काटा है कार का चालान
कार की चालान इटावा पुलिस द्वारा काटा गया है। पुलिस टार्गेट पूरा करने की जल्दबाजी में गलती कर बैठी है। 13 दिसंबर को बिना हेलमेट के वाहन चलाने के आरोप में कार चालक का चालान काटा गया है। कार चालक को एक हजार रुपये जुर्माना भरने से संबंधित नोटिस भी भेज दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद से ही युवक परेशान है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करे?


आफिस में बैठकर काटी गई चालान
गोरखपुर नगर के सूरजकुंड कालोनी निवासी पवन कुमार जायसवाल का कहना है कि उनकी कार के नंबर पर बिना हेलमेट वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने चालान किया है। यह चालान कब हुआ। उन्हें नहीं पता। हाल में वे कभी इटवा गए भी नहीं थे। पुलिस ने ऑनलाइन चालान की जो नोटिस भेजी है। तब उन्हें चालान के बारे में जानकारी हुई है।


चालान में वाहन का फोटो अपलोड नहीं
पवन के मुताबिक पुलिस ने कार का चालान तो काट दिया है लेकिन उसमें वाहन की फोटो अपलोड नहीं किया है। इससे साफ है कि कहीं बैठकर रजिस्ट्रेशन नंबर पर चालान काट दिया गया है। ताकि टार्गेट को पूरा किया जा सके।


क्या कहते हैं अधिकारी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद का कहना है कि यह मानवीय भूल हो सकती है। कई बार एक-दो नंबर मिस होने पर किसी अन्य का चालान हो जाता है। यदि किसी का गलत चालान हो रहा है तो वह प्रार्थना पत्र दे। प्रमाण मिलने पर उसका संसोधन किया जाएगा। इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए।

Published on:
14 Dec 2022 04:31 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देना होगा!’ सपा MLC लाल बिहारी यादव का विवादित बयान, सियासी हलकों में मचा बवाल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखल

नौकरी के नाम पर झांसा देकर करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने एक को किया लंगड़ा, 3 जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

लुटेरों संग पुलिस की मुठभेड़, आजमगढ़ पुलिस ने 3 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 2 के पैर में लगी गोली

‘अखिलेश और राहुल आतंकवादी मानसिकता के लोग’, FCRA बिल का समर्थन करते हुए आजमगढ़ में अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना