आजमगढ़

एक बूढ़ा भिखारी जो न बोल सकता है, न सुन सकता है, जेब में लेकर घूमता है लाखों रुपये

चौराहों पर भीख मांगने वाला एक भिखारी दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने देखा तो उसके जेब में 3.64 लाख रुपये मौजूद था।
less than 1 minute read
Dec 17, 2022
सड़क पर भीख मांगता भिखारी
सड़क पर भीख मांगता भिखारी

गोरखपुर में एक ऐसा भी भिखारी है जो लाखों रुपये जेब में लेकर घूमता है। शायद यह राज कभी नहीं खुलता लेकिन दुर्भाग्यवश शुक्रवार को भिखारी का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब जेब चेक किया तो उसमें 3.64 लाख रुपये देखकर हैरान रह गई।

टैक्सी स्टैंड पर भीख मांगते है शरीफ
पिपराइच थानाक्षेत्र के समदार खुर्द निवासी 62 वर्षीय शरीफ बऊंक मूक बधिर हैं। परिवार नहीं होने के कारण वह अपने भतीजे इनायत अली के साथ रहते हैं। शरीफ प्रतिदिन भटहट कस्बे के टैक्सी स्टैंड पर भीख मांगते हैं। वह प्राइवेट वाहनों में सवारी बैठाने का भी पैसा लेते हैं। दिन भर भीख मांगने के बाद जो पैसा मिलता है उसे लेकर घर चले जाते है।


छात्रों की बाइक के धक्के से हुए घयल
पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव निवासी 11वीं का छात्र आदित्य यादव अपने मित्र के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक की चपेट में आने से शरीफ घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना में मौक पर पहुंचे चौकी प्रभारी ज्योति नरायन तिवारी ने बाइक सवार छात्रों को हिरासत में ले लिया। घायल शरीफ को इलाज के लिए सीएचसी ले गए।


जेब चेक करने पर खुला राज
चौकी प्रभारी ने शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया तो उन्हें पता चला कि उनके जेब में पैसा है। उन्होंने पैसे को सुरक्षित करने की नियत से जेब से निकाला तो हैरान रह गए। कारण कि शरीफ की जेब में 03 लाख 64 हजार 150 रुपये मिले। शरीफ को दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें सिर में भी गंभीर चोटे आई है। चिकित्सक ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

Published on:
17 Dec 2022 05:34 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देना होगा!’ सपा MLC लाल बिहारी यादव का विवादित बयान, सियासी हलकों में मचा बवाल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखल

नौकरी के नाम पर झांसा देकर करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने एक को किया लंगड़ा, 3 जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

लुटेरों संग पुलिस की मुठभेड़, आजमगढ़ पुलिस ने 3 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 2 के पैर में लगी गोली

‘अखिलेश और राहुल आतंकवादी मानसिकता के लोग’, FCRA बिल का समर्थन करते हुए आजमगढ़ में अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना