आजमगढ़

आजमगढ़ में रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या, भाई को भी लगी गोली

आजमगढ़ जिले में मामूली विवाद में दबंगों ने घर के बाहर बुलाकर रिटायर फौजी और उसके भाई को गोली मार दी।
2 min read
Dec 18, 2022
घायल से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य
घायल से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य

तरवां थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात 2 पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद शांत हुआ तो एक पक्ष के लोग बातचीत के लिए रिटायर फौजी को घर के बाहर बुलाए। फौजी के साथ उसका भाई भी बाहर निकल गया। तभी उन्होंने दोनों को गोली मार दी। फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। एक भाई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रिटायर फौजी का मारी चार गोली
बघरा उंचहुंआ गांव में बाद एक पक्ष के चार लोग असलहा लेकर रिटायर फौजी 36 साल रविशेष यादव के घर पहुंच गए। उन्होंने बात करने के लिए रविशेष को बाहर बुलाया। रविशेष के साथ उसका भाई सचिन भी घर से बाहर आ गया। दोनों भाइयों के बाहर निकलते ही विपक्षियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रविशेष के पेट और गर्दन में चार गोली लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन के पैर में गोली लगी।


ग्रामीण पहुंचे तो भाग गए हमलावर
गोली की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने रविशेष यादव को मृत घोषित कर दिया। वो 2019 में सेना से रिटायर होकर आया था। सचिन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।


आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बनाई 2 टीमें
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि विवाद के कारण घटना हुई। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से बातचीत की गई है। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पंचम यादव, संचय यादव सहित दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सारे तथ्यों की जांच की जा रही है।

Published on:
18 Dec 2022 01:08 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देना होगा!’ सपा MLC लाल बिहारी यादव का विवादित बयान, सियासी हलकों में मचा बवाल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखल

नौकरी के नाम पर झांसा देकर करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने एक को किया लंगड़ा, 3 जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

लुटेरों संग पुलिस की मुठभेड़, आजमगढ़ पुलिस ने 3 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा, 2 के पैर में लगी गोली

‘अखिलेश और राहुल आतंकवादी मानसिकता के लोग’, FCRA बिल का समर्थन करते हुए आजमगढ़ में अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना