बालाघाट

लोकसभा चुनाव 2024 – मतदान में आई गिरावट, 4.16 % कम हुआ मतदान

बालाघाट. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान में गिरावट आई है। वर्ष 2019 में हुए मतदान के मुकाबले इस चुनाव में 4.16 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। संसदीय सीट के 73.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान में गिरावट आई है। वर्ष 2019 […]

2 min read
मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई

बालाघाट. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान में गिरावट आई है। वर्ष 2019 में हुए मतदान के मुकाबले इस चुनाव में 4.16 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। संसदीय सीट के 73.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान में गिरावट आई है। वर्ष 2019 में हुए मतदान के मुकाबले इस चुनाव में 4.16 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। संसदीय सीट के 73.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे संसदीय सीट में 77.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव की अपेक्षा 5.13 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। वर्ष 2014 में 68.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।

संसदीय सीट के 73.45 मतदाताओं ने दिखाई जागरुकता

जानकारी के अनुसार बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में 1873653 मतदाता है। जिसमें से 1376207 मतदाताओं ने ही मतदान के प्रति जागरुकता दिखाई है। जबकि करीब 5 लाख मतदाता मतदान करने से चुक गए। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपनी ज्यादा जागरुकता दिखाई है। हालांकि, प्रशासन ने मतदान के लिए मतदाता जागरुकता अभियान भी चलाया था। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा मतदान हुआ। जबकि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा है।

सबसे अधिक बरघाट विधानसभा में हुआ मतदान

जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक अधिक मतदान बरघाट विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र में 76.54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस विधानसभा क्षेत्र में 245317 मतदाता है। जिसमें से 187776 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इस सीट में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है। इस सीट में 95194 महिला और 92582 पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

सबसे कम सिवनी में हुआ मतदान

इस चुनाव में सिवनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सिवनी में सबसे अधिक मतदान हुआ था। जानकारी के अनुसार इस चुनाव में सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 69.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र में 276127 मतदाता है। जिसमें से 192028 मतदाताओं ने मतदान किया है। हालांकि, इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुषों ने अधिक मतदान किया है। इस सीट से 98509 पुरुष तो 93515 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है।

महिला मतदाताओं ने दिखाई अधिक जागरुकता

मतदान को लेकर महिला मतदाताओं ने अधिक जागरुकता दिखाई है। पूरे संसदीय सीट में 73.48 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि 73.42 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार संसदीय सीट में 930208 पुरुष और 943429 महिला मतदाता हैं। जिसमें से 682972 पुरुष और 693226 महिला मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

Published on:
20 Apr 2024 10:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर