बालाघाट

हॉस्टल में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की बनी मां, बच्ची को जन्म दिया; मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है।

2 min read
Jan 31, 2026
प्रतीकात्मक फोटो- FreePik

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली 13 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जिस बाद में लड़की परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है

गांव का रहने वाला आरोपी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की तो सामने आया कि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला युवक उसी के गांव का रहने वाला है। महिला थाना पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय युवक को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। महिला थाना पुलिस ने गढ़ी निवासी 18 वर्षीय युवक प्रदीप पिता देवल पूसाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5(j)(ii)/6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने वर्ष 2025 के अप्रैल माह में नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद छात्रा गर्भवती हो गई और हाल ही में जिला चिकित्सालय में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा के साथ इस प्रकार की घटना कैसे घटित हो गई। अभिभावक बड़े भरोसे और विश्वास के साथ अपने बच्चों को छात्रावासों में शिक्षा के लिए भेजते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना ने विभाग की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Updated on:
31 Jan 2026 05:06 pm
Published on:
31 Jan 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर