
father dies in road accident while distributing son wedding cards
mp news: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना जिले के लालबर्रा की है जहां गायत्री राइस मिल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। घटना में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बालाघाट जिले के लालबर्रा में गायत्री राइस मिल के पास एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सीताराम गुर्जर की मौत हो गई। वह बुधवार दोपहर अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथी सोहनलाल गौतम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक सीताराम गुर्जर भवन निर्माण मिस्त्री थे और उनके बेटे प्रवीण की शादी 1 मई को होनी तय है। पिता सीताराम बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए देवगांव जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
सीताराम की मौत की खबर जब परिजनों को लगी तो शादी वाले घर में मातम छा गया। गुस्साए परिजन व समाज के लोगों ने मुआवजे और ट्रक मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क से मृतक सीताराम का शव नहीं उठने दिया। हालांकि बाद में ट्रक मालिक और पंचायत की ओर से 40 हजार रुपए की सहायता राशि मिलने और प्रशासन की ओर से 15 हजार रुपए और श्रमिक कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपए दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव सड़क से उठने दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Published on:
11 Mar 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
