24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP की ‘नई रेल लाइन’ को दोहरीकरण की मंजूरी मिली, 5 हजार करोड़ होगी लागत

MP News: गोंदिया से जबलपुर तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाना है।

less than 1 minute read
Google source verification
gondia jabalpur rail line

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के लिए गोंदिया से जबलपुर तक की रेलवे लाइन की डबलिंग पत्थर का मील साबित होगी। इस रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के अंतर्गत बालाघाट के विकास में तेजी आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा इसे रामायण सर्किट के साथ उत्तर-दक्षिण तक का कॉरिडोर बताया है।

231 किलोमीटर लंबी रेललाइन का दोहरीकरण होगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा जानकारी दी गई कि 231 किलोमीटर लंबी गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण परियोजना 5236 करोड़ रुपये की लागत से पांच साल में पूरा होगा। जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों को फायदा पहुंचेगा।

450 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास

इस परियोजना के अंतर्गत वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपये के अंडरपास और फेंसिग पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही नर्मदा नदी पर एक बड़ा पुल, 65 सामान्य पुल और 369 छोटे पुलों का निर्माण भी किया जाएगा।

सांसद ने जताया आभार

बालाघाट सांसद भारती पारधी ने दोहरीकरण की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने बताया कि इस मांग को संसद में भी उठाया गया था। सांसद ने बाजपेयी सरकार के युग को याद करते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में रेलवे लाइन नैरोगेज से ब्रॉडगेज में बदली थी और अब मोदी सरकार के राज में रेलवे दोहरीकरण का काम भी होगा।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग