
चरेगांव में वन समितियों की वालीबॉल प्रतियोगिता आठ वन समितियों की टीमों ने लिया हिस्सा वन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं पौध रोपण का दिया गया संदेश
बालाघाट. दक्षिण सामान्य वन मंडल लामता और वन समितियों के तत्वधान में खेल एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शानदान फाइनल मैच में भीड़ी विजेता और कटंगा वन समिति की टीम उपविजेता रही। शुभारंभ वन समिति के पदाधिकारियों एवं वन कर्मचारियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर करवाया। सदस्यों ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ उन्हें वन सुरक्षा अग्नि सुरक्षा एवं पौध रोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता करना है।
खिलाडिय़ों एवं ग्रामीणों को पौध रोपण करने का संकल्प भी दिलाया गया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने खेल भावना एव अनुशासन का परिचय दिया। विजेता टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को वन समिति ने ट्राफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में रेंजर शिवमपुरी गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष डॉ शंकर लाल बिसेन, सरपंच मीना बिसेन, सरपंच उमाकान्त वाडिवा, जनपद सदस्य सावित्री राहंगडाले सभी के उपस्थिति रही।
Updated on:
13 Feb 2026 06:42 pm
Published on:
13 Feb 2026 06:42 pm
