
जोनल सदस्य की मांग पर महाप्रबंधक ने दिया आश्वासन, जल्द आएंगे बालाघाट
बालाघाट. देश के अलग-अलग स्थानों से बालाघाट, सिवनी, मंडला और गोंदिया होकर नई ट्रेन चलाने की मांग फिर एक बार उठी है। यात्रियों की कनेक्टिविटी के लिए पातालकोट और पेंचवेली एक्सप्रेस का विस्तार गोंदिया तक किए जाने का मुद्दा भी बिलासपुर जोन की बैठक में सलाहकार सदस्य मोनिल जैन ने उठाया है।
दस्य जैन ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी से बालाघाट के यात्रियों के लिए गोंदिया की कनेक्टिंग ट्रेनों को टाइम टेबल में आधा से एक घंटे का अंतर रखा जाए। बालाघाट से इतवारी पैसेंजर का समय परिवर्तन किया जाए। द.पू.म. रेलवे के नागपुर मंडल से संचालित एक मात्र ट्रेन जनशताब्दी है, जबकि मंडल में दो पीट लाइन है और एक प्रस्तावित है।
इसलिए यहां से नवीन ट्रेनों का प्रारंभ किया जाए। रायपुर-जबलपुर मुखमाटी एक्सप्रेस के बाद रायपुर गोंदिया बालाघाट नैनपुर-जबलपुर, इटारसी भोपाल, इंदौर मऊ एवं बिलासपुर रायपुर, गोंदिया, बालाघाट नैनपुर, जबलपुर, सागर, दिल्ली तक सीधी रेल सेवा के लिए अमृत भारत, इंटरसिटी इंटरकनेक्ट ट्रेन प्रारम्भ किए जा सकते हैं। मंडला नैनपुर बालाघाट कटंगी तुमसर इतवारी एक्प्रेस ट्रेन चलाया जाए।
जैन ने जबलपुर, रायपुर मुखमाटी एक्सप्रेस का प्रयोगिक स्टॉपेज लामटा एवं आमगांव में किए जाने की मांग की। एसी कोच की संख्या बढ़ाए जाने की मांग किया। जबलपुर से चंद्राफोर्ट ट्रेन का विस्तार सिकंदराबाद तक किए जाने की मांग किया।
रीवा हड़पसर जो सफल ट्रेन साबित हुई है उसका रोजाना संचालन किए जाने की बात कही। जबलपुर-गोंदिया तक स्वीकृत दोहरीकरण के कार्य को शीघ्र चालू किए जाने की मांग किया है। बालाघाट रेलवे स्टेशन से गुड्स शेड को शीघ्र विस्थापन किए जाने की भी बात उठाई। महाप्रबंधक ने जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन एवं बालाघाट स्टेशन का विशेष निरीक्षण कर कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है।
रेलवे बोर्ड का भेजा जाएगा प्रस्ताव
रेलवे बोर्ड ने प्रीसियस मेटल सामान (अमूल्य वस्तुओं) के परिवहन के लिए प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजने की बात कही है। जोन सदस्य ने कहा कि पीसीसीएम से इसकी मांग की गई थी। उक्त मांग के मद्देनजर ने प्रस्ताव रेल बोर्ड भेजने की सहमति मिली है।
Updated on:
27 Feb 2026 06:55 pm
Published on:
27 Feb 2026 06:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
