16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जिंदगी से परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं…’, B.Com स्टूडेंट ने किया सुसाइड

MP News: पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

2 min read
Google source verification
Commits Suicide

Commits Suicide प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जिंदगी से परेशान एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुर्गामाई कॉलोनी की है। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय सजन पिता गोपीराम पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सजन बीकॉम का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य को लेकर कई योजनाएं बना रहा था।

परेशान होकर उठाया कदम

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। जांच के दौरान पुलिस को युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में सजन ने लिखा है कि वह परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। हालांकि उसने अपनी परेशानी का स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

जब्त कर लिया सुसाइड नोट

परिजनों के अनुसार सजन पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था। वह पहले की तरह ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहा था। हालांकि परिवार को अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठा सकता है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। भरवेली थाना पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक किस कारण से परेशान था और उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और परिजनों के बयान के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग