बालाघाट जिला खेल में आगे बढ़ रहा है। मुलना खेल समिति के माध्यम से भी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा सामने आ रही है। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज जिले में खेल दिवस के अवसर पर देखा गया कि यहां राष्ट्रीय […]
बालाघाट जिला खेल में आगे बढ़ रहा है। मुलना खेल समिति के माध्यम से भी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा सामने आ रही है। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज जिले में खेल दिवस के अवसर पर देखा गया कि यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है।
बालाघाट. राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन जिले के मुलना स्टेडियम खेल परिसर में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी नागेंद्र सिंह, नेहरु स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, जिला हॉकी संघ सचिव विजय वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, जिला स्पोर्ट अकेडमी बालाघाट अध्यक्ष तपेश असाटी, परेशा बाफना, खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिसमें उमा उईके बालाघाट को खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालाघाट जिला खेल में आगे बढ़ रहा है। मुलना खेल समिति के माध्यम से भी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा सामने आ रही है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज जिले में खेल दिवस के अवसर पर देखा गया कि यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है। एसपी नागेंद्र सिंह ने कहा कि हम खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। पुलिस का भी खेल के साथ काफी गहरा संबंध है। हार जीत खेल में होती है लेकिन खेल के माध्यम से भी हम जीवन में काफी कुछ सीखते हैं।
रन फॉर फिटनेस में एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़
हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रुप में मनाया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विमल गुप्ता के निर्देशन में 29 अगस्त को रन फॉर फिटनेस का आयोजन किया गया।
एनसीसी के सेकंड ऑफिसर कंचन महाजन, थर्ड ऑफिसर कल्पना ठोंबरे, खिलेन्द्र बिसेन के नेतृत्व में नया सवेरा अभियान के तहत यह आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के आंबेडकर चौक से हनुमान चौक तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। जहां एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को मेजर ध्यानचंद के जीवन व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे। एनसीसी थर्ड अधिकारी खिलेन्द्र बिसेन ने बताया कि दौड़ में दोनों ही विद्यालयों के 150 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
दौड़ स्पर्धा का हुआ आयोजन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत जिले के मुलना स्टेडियम में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें एथलीट खेलों, हॉकी, कराते जैसे खेलों का आयोजन एबी फिटनेस एकेडमी के खिलाडिय़ोंं और युवाओं के मध्य कराया गया। जिसमें एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ में प्रथम मीनाक्षी पारधी, द्वितीय रिया बावने, तृतीय स्थान पर अनुजा मरकाम रही। वहीं बालकों में 400 मीटर में प्रथम गोलु सिंग परते, द्वितीय विक्की पन्द्रे, तृतीय स्थान अश्विन धुर्वे ने प्राप्त किया। जिसके उपरांत सभी विजेताओं को मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही फिट इंडिया के तहत शपथ भी दिलाई गई।