27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Balaghat / Balaghat Tiger Attack: पिता के सामने बेटे को जबड़े में दबाकर जंगल में घसीट ले गया बाघ, अस्पताल में मौत

Balaghat Tiger Attack: पिता के सामने बेटे को जबड़े में दबाकर जंगल में घसीट ले गया बाघ, अस्पताल में मौत

Tiger Attack: सोनेवानी के जंगल में बाघ ने 10 साल के बच्चे पर किया हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल में बच्चे को छोड़कर भागा बाघ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:02 PM IST

Balaghat Tiger Attack

tiger attack 10 year old boy sonewani forest, बाघ के हमले में मृत बच्चे की जीवित अवस्था की तस्वीर व बाघ की फाइल फोटो (Source-Patrika)

Balaghat Tiger Attack: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दक्षिण सामान्य वन मंडल के सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व स्थित चिखलाबड्डी जंगल में शुक्रवार दोपहर बाघ के हमले में 10 वर्षीय सौरभ मरकाम की मौत हो गई। जंगल में हो रही बांस कूप की कटाई में बच्चे के पिता काम कर रहे थे इसी दौरान बाघ ने बच्चे पर हमला किया और पिता के सामने ही बेटे को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में घसीटकर करीब 500 मीटर अंदर ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ बच्चे को छोड़कर भाग गया, इसके बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाघ के हमले में बच्चे की मौत

घटना घटना कक्ष क्रमांक 427 भाग-दो में हुई। यहां कलेगांव निवासी सुकचैन मरकाम बांस कूप की कटाई कर रहे थे। पास में ही उनका 10 वर्षीय बेटा भी मौजूद था, इसी दौरान अचानक बाघ ने बेटे पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबाकर जंगल में खींच ले गया। बाघ के हमला करते ही मौके पर हड़कंप मच गया, हिम्मत जुटाकर ग्रामीण शोर मचाते जंगल में बाघ के पीछे भागे तो बाघ करीब 500 मीटर दूर बच्चे को घायल हालत में छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले के कारण बच्चे के गले में गंभीर घाव हुआ था, तुरंत उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

कान्हा-पेंच टाइगर रिजर्व के बीच के कॉरिडोर की घटना

सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में पिछले एक माह से बांस कूप कटाई चल रही है। यहां करीब डेढ़ सौ मजदूर अलग-अलग जगहों पर बांस काट रहे हैं। सोनेवानी कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और पेंच टाइगर रिजर्व के बीच का कॉरिडोर है। इस कारण क्षेत्र में वर्तमान में बाघों की संख्या अधिक पाई जाती है। सीसीएफ गौरव चौधरी ने बताया कि बांस कूप कटाई के दौरान बाघ ने सुकचैन मरकाम के पुत्र सौरभ पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई, मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।