शहर के ह्द्य स्थल में स्थित 116 वर्ष पुराने तीन मंजिला आवास को शनिवार को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका के अमले ने की है। भवन के तोडऩे से पूर्व इस जर्जर आवास को चिन्हित किया गया था। भवन मालिक ने भी भवन को तोड़े जाने के लिए आवेदन दिया था। बालाघाट. शहर […]
शहर के ह्द्य स्थल में स्थित 116 वर्ष पुराने तीन मंजिला आवास को शनिवार को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका के अमले ने की है। भवन के तोडऩे से पूर्व इस जर्जर आवास को चिन्हित किया गया था। भवन मालिक ने भी भवन को तोड़े जाने के लिए आवेदन दिया था।
बालाघाट. शहर के ह्द्य स्थल में स्थित 116 वर्ष पुराने तीन मंजिला आवास को शनिवार को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका के अमले ने की है। भवन के तोडऩे से पूर्व इस जर्जर आवास को चिन्हित किया गया था। भवन मालिक ने भी भवन को तोड़े जाने के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 16 गुजरी बाजार प्राचीन कृष्ण मंदिर रोड पर ठाकुर ब्रदर्स का 116 वर्ष पुराना भवन था। यह भवन तीन मंजिला था। भवन काफी जर्जर हो चुका था। जिसमें कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती थी। यह भवन भोला ठाकुर के नाम से था। भवन मालिकों ने एसडीएम, नगर पालिका से भवन को तोडऩे का निवेदन किया था। हालांकि, नगर पालिका का अमला भी लगातार जर्जर भवनों को चिन्हित कर उन्हें तोडऩे की कार्रवाई कर रहा है। जिसके चलतेे शनिवार को नपा अमले मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जर्जर भवन के आसपास के मकानों को खाली कराया गया। इसके बाद पोकलेन मशीन की मदद से भवन को सुरक्षा के साथ गिराने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान सडक़ के दोनों ओर से आवागमन को बंद कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नपा अमले ने साईं मंदिर के भवन व दीवार, कल्पना लॉज सहित अन्य जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई की है।