बालाघाट

3500 मीटर कपड़े से बने मॉयल दुर्गामाता का मंदिर आकर्षक का केंद्र

प्रतिदिन हो रहे विविध संगीतमय कार्यक्रम

2 min read
Oct 10, 2024
प्रतिदिन हो रहे विविध संगीतमय कार्यक्रम

बालाघाट. स्थानीय मॉयल लिमिटेड भरवेली खदान के तत्वाधान में इस वर्ष भी शारदेय नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। खदान में काम करने वाले सभी जातिधर्म के कर्मचारी, अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन प्रदान कर यह भव्य आयोजन विगत 50 वर्षो से अधिक समय से आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी जाति वर्ग की रूचि के अनुरूप विविध संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग आंनद उठाते है। वर्ष 2024 के नवरात्रि पर्व में भरवेली मॉयल दुर्गात्सव में 3500 मीटर कपड़े के माध्यम से निर्मित आकर्षक मंदिर आमजनता को प्रभावित कर रहा है।
प्रतिदिन हजारों की संख्या में माता रानी के दर्शन और मंदिर को देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मौसम के साथ देने से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इस मेले में विविध सामानों की दुकाने मनोरंजन के लिए झूले, चाय पान के स्टाल और ऐसे विभिन्न दुकानें मेले की व्यवस्था में चार चांद लगा रही है।

प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रम
दुर्गा उत्सव में प्रथम दिन देवी जागरण गायिका वैशाली रायकवार और सिंगर अमन सिंह ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर भक्तों का खूब मनोरंजन किया। दूसरे दिन विदर्भ का स्थापित संगीत संस्था मो हफीज के साथ जूनियर सलमान खान ने फिल्मी गीतों व डांस पर आधारित इस संगीतमयी शाम को यादगार बनाया। इसी तरह मंगलवार की शाम हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य व्यंग की कविताओं ने बखान कर सभी को लोट पोट किया। दशहरा के दिन यहां पानीपथ की तर्ज पर चल समारोह और दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

पुलिस व्यवस्था मुस्तैद
आयोजन समिति के संरक्षक राजेश सिंह, अध्यक्ष मंयक जैन, सचिव विनय राहंगडाले, आनंद बागडे, प्रभात भास्कर सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों ने जनता से अपील की है कि माता रानी का यह पर्व इस गरिमापूर्ण तरह से आयोजित है। जिसमें वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर आयोजित होकर कार्यक्रमों का सफल बनाए। सभी के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्थाएं भरवेली पुलिस थाने के नगर निरीक्षक यादव के नेतृत्व में उनका स्टाफ के साथ मॉयल के सुरक्षा सैनिक एवं सीआईएसएफ के पुलिस कर्मचारियों ने संभाला है।

गरबा नृत्य कर की जा रही आदिशक्ति की आराधना
किरनापुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां किरनाई के दरबार में प्रतिदिन संध्या बेला में आरती पूजन के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखने क्षेत्र की दूर दराज ग्रामीण अंचल से लोग मां किरनाई के दरबार में उमड़ रहे हैं। रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित महिलाओं द्वारा माता रानी की आराधना की जा रही है। विभिन्न देवी भक्ति गीतों में झूमते हुए नाच गाकर आदि शक्ति मां भगवती की आराधना में तल्लीन माताएं बहनें शानदार एवं आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपने-अपने परिजनों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर महिलाएं मां जगत जननी की आराधना में लीन रहती हैं। इस आयोजन को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर