जान पर खेलकर महिला कमांडो ने बचाई वृद्ध की जान

दशेला तालाब परिसर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक वृद्ध की पिटाई कर तालाब में फेंक दिया। जान पर खेलकर महिला कमांडो ने बचाई वृद्ध की जान

less than 1 minute read
Oct 31, 2015
lady commandos
बालोद.
दशेला तालाब परिसर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक वृद्ध की पिटाई कर तालाब में फेंक दिया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां गस्त कर रही महिला कमांडो की नजर वृद्ध पर पड़ गई, जिन्होंने वृद्ध को तालाब से बाहर निकाला। मामले में महिलाओं ने मारपीट करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


तीन युवकों ने पीटा

तालाब की दूसरी छोर पर महिला कमांडो गस्त के दौरान गई तो पता चला कि तालाब में वृद्ध गिरा हुआ है। उसे बाहर निकालने के कुछ देर बाद वृद्ध निजाम ने बताया कि तीन युवकों मे पिटाई कर उसे तालाब में फेंक दिया था। घटना के बाद वार्ड पार्षद महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
31 Oct 2015 06:21 pm
Also Read
View All