25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: ‘बड़े भाई’ की भूमिका पर अकाली दल बोला-गठबंधन मुद्दों पर होगा, आप का तंज-BJP को मिलेगी शून्य सीटें

SAD BJP Alliance: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर सियासत तेज हो गई है। अकाली दल ने कहा कि गठबंधन पंजाब-केंद्रित मुद्दों और साझा एजेंडे पर होगा, जबकि आप मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने दावा किया कि भाजपा को राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 25, 2026

SAD BJP Alliance

SAD BJP Alliance (Photo-ANI)

SAD BJP Alliance: चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन और 'बड़े भाई' की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर अकाली दल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी समझौता पंजाब के हितों के आधार पर होगा, वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

'बड़ा-छोटा भाई कोई मुद्दा नहीं'

होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष संजीव तलवार ने गठबंधन की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के सभी फैसले लेने का पूरा अधिकार अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पास है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता महसूस करती है कि मौजूदा सरकार को हटाने में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन ही सक्षम है। लेकिन अकाली दल एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में राज्य के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। तलवार ने कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष भाजपा के साथ गठबंधन करते हैं, तो वह पंजाब-केंद्रित विशिष्ट मुद्दों और एक साझा एजेंडे पर आधारित होगा। ऐसे में 'बड़ा पार्टनर' या 'छोटा पार्टनर' कौन होगा, यह सवाल ही पैदा नहीं होता।

आप मंत्री का तीखा हमला-भाजपा को मिलेगी शून्य सीट

दूसरी तरफ, पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन की अटकलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे बड़े भाई की भूमिका निभाए या छोटे भाई की, चाहे वह 117 सीटों पर लड़े या 17 सीटों पर, पंजाब में उसे 'जीरो' सीटें ही मिलने वाली हैं। मंत्री सोंध ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ साल तक किसानों, माताओं और बहनों के साथ जो रवैया अपनाया गया और जिसमें करीब 700 किसान शहीद हुए, उसे पंजाब की जनता भूली नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा किस मुंह से पंजाब में सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग