बालोद

Balod Nagar Nikay Chunav Result: भाजपा ने एकजुट होकर लड़ा चुनाव और चखा जीत का स्वाद, इधर कांग्रेस ढूंढ़ रही हार के कारण

Balod Nagar Palika Result: बालोद नगर पालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की प्रतिभा चौधरी पालिका की अध्यक्ष व दूसरी बार महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है।

2 min read
Feb 16, 2025
Balod Nagar Nikay Chunav Result: भाजपा ने एकजुट होकर लड़ा चुनाव और चखा जीत का स्वाद, इधर कांग्रेस ढूंढ़ रही हार के कारण

Balod Nagar Nikay Chunav Result: नगर पालिका बालोद में दस साल बाद भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा की प्रतिभा चौधरी पालिका की अध्यक्ष व दूसरी बार महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। नगर पालिका में चुनाव जीतने भाजपा ने कड़ी मेहनत की। कांग्रेस को लगातार तीसरा मौका नहीं दिया।

कहीं गुटबाजी नजर नहीं आई

नगर पालिका में जीत भाजपा की एकजुटता के कारण मिली। इस बार भाजपा में कहीं भी गुटबाजी नजर नही आई। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, चुनाव प्रभारी रिकेश सेन, चुनाव संचालक यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली थी।

Balod Nagar Nikay Chunav Result: कांग्रेस ढूंढ़ रही चुनाव में हार के कारण

नगर पालिका में कांग्रेस को दिग्गज नेताओं के गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस अपनी हार के कारण खोजने में जुट गई है।

भाजपा के जीत के पांच कारण

  1. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न जनहित की योजनाओं पर जनता ने विश्वास जताया। 2.निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया। 3. जनता शहर में नया अध्यक्ष चाह रही थी। 4. केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए जनता भाजपा को जिताकर शहर का विकास चाहती है। 5. चुनावी घोषणा व मतदाताओं के बीच जाकर की। शहर में विकासकर शहर की तस्वीर बदलने का दावा। कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल की नाकामियों को जनता के बीच रखा।

कांग्रेस की हार के 5 कारण

  1. विधानसभा व लोकसभा में मिली हार से सबक नहीं लिया, कमजोर रणनीति। 2. नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष के अंतिम पांच साल जनता से जुड़ाव नहीं व विकास कार्य में कमी। 3. कांग्रेस में एकजुटता की कमी दिखाई दी। 4. जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुआ। बालोद को बेहतर शहर की तर्ज पर नहीं बना पाए। आज भी लोगों को बालोद जिला मुख्यलय गांव जैसा लगता है। 5. जनता में बदलाव का मन था और परिवर्तन की लहर थी।
Published on:
16 Feb 2025 01:52 pm