24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Kawardha Nikay Chunav Result 2025: बीजेपी की आंधी में उड़ा पंजा! 5 साल बाद सभी नगरीय निकायों में हुई धमाकेदार जीत, देखें

Kawardha Nikay Chunav Result 2025: बीजेपी की आंधी में उड़ा पंजा! 5 साल बाद सभी नगरीय निकायों में हुई धमाकेदार जीत, देखें

Kawardha Nikay Chunav Result 2025: कवर्धा नगर पालिका, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और बोड़ला नगर पंचायत की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संभाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Feb 2025, 1:41 PM IST

Kawardha Nikay Chunav Result 2025: बीजेपी की आंधी में उड़ा पंजा! 5 साल बाद सभी नगरीय निकायों में हुई धमाकेदार जीत, देखें

Kawardha Nikay Chunav Result 2025: कवर्धा नगर पालिका, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और बोड़ला नगर पंचायत की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संभाली। वहीं पंडरिया नगर पालिका, पांडातराई और इंदौरी नगर पंचायत का जिम्मा विधायक भावना बोहरा ने पूरी की।

जिले के सातों नगरीय निकाय में भाजपा को बेहतर जीत मिली है। भाजपा ने सभी नगरीय निकाय में पांच साल बाद वापसी की है। जिले सहित पूरे प्रदेश की जीत का श्रेय भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को दिया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने विष्णुदेव साय के कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। विधानसभा में कांग्रेस अपने पांच साल के करतूतों की वजह से हारी थी, लोकसभा हारी अब नगरीय निकाय चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ईव्हीएम पर दोष को लेकर कहा कि कांग्रेस एक तरफ आरोप लगाती है, दूसरे तरफ नए कुर्ता पहनकर शपथ के लिए भी पहुंच जाती है। इन पर जनता को अब भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़े: BJP की आंधी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! जांजगीर चांपा सहित 9 निकायों में छाया भगवा, यहां देखें पूरी Details

विधायक भावना बोहरा ने कही ये बात

पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा को जीत दिलाई। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कबीरधाम जिला में भाजपा ने जीत हासिल की है यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनता की अकंस्काहों के अनुरूप हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।