बालोद

Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से बालोद में धान खरीदी शुरू, 22 नए केंद्र बने… 31 अक्टूबर तक पंजीयन अनिवार्य

Dhan Kharidi 2025: बालोद जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होना संभावित है। इसे देखते हुए जिले में तैयारी शुरू हो चुकी है।
less than 1 minute read
Oct 10, 2025
Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से बालोद में धान खरीदी शुरू, 22 नए केंद्र बने... 31 अक्टूबर तक पंजीयन अनिवार्य(photo-patrika)
Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से बालोद में धान खरीदी शुरू, 22 नए केंद्र बने... 31 अक्टूबर तक पंजीयन अनिवार्य(photo-patrika)

Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होना संभावित है। इसे देखते हुए जिले में तैयारी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। धान बेचने के लिए किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन कराने 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस बार जिले में 22 नए सेवा सहकारी समितियों का गठन भी किया गया है।

Dhan Kharidi 2025: 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक अब तक जिले के एक लाख 36 हजार 717 किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। किसी किसान का पंजीयन बाकी है तो वह 31 अक्टूबर तक सेवा सहकारी समितियों में जाकर पंजीयन करा सकता है। जिले के कई गांवों के किसान नई सेवा सहकारी समिति गठन की मांग कर रहे थे। किसानों की मांग अब पूरी हो गई है। जिले में 22 नई सेवा सहकारी समिति का गठन किया गया है। अब जिले में 144 सेवा सहकारी समिति हो गई है।

नवीन सेवा सहकारी समिति का नाम

नई समिति में दरबारी नवागांव, खपरी, चंदनबिरही, सनौद, पेंडरवानी, बम्हनी, ठेमाबुजुर्ग, नलकसा, सुरडोंगर, भर्रीटोला, खलारी, बिटाल, चिखली, झरनटोला, परसाडीह, भुरकाभाट, डुंडेरा, कमरौद, माहुद अ., सरेखा, तिलोदा, खोलझर शामिल है।

पिछली बार 14 नवंबर से हुई थी शुरुआत

पिछले साल धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी। इस बार एक दिन लेट 15 नवंबर से होगी। अधिकारियों ने सभी समितियों में अब तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी पंजीयन का कार्य चल रहा है।

Updated on:
10 Oct 2025 02:24 pm
Published on:
10 Oct 2025 02:24 pm