बलोदा बाज़ार

CG News: बंद होटल में सिलेंडर फटा, झोपड़ी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

CG News: गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते झोपड़ी पूरी जलकर खाक हो गई।
less than 1 minute read
CG News: बंद होटल में सिलेंडर फटा, झोपड़ी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

CG News: नगर के सिमगा-बलौदाबाजार मार्ग स्थित संतोषी नगर में रविवार देर रात एक झोपड़ी नुमा चाय-नाश्ता दुकान में आग लगने और गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान संचालक यादव परिवार शादी समारोह में गए होने के कारण दुकान बंद थी।

रात करीब 11.15 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी और अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते झोपड़ी पूरी जलकर खाक हो गई।

सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पास के मकानों को भी नुकसान हुआ। होटल से लगे मकान में शटर, वेंटिलेशन का कांच, दीवान और छत पर दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विद्युत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया।

पीडि़त मकान मालिक ने 50-60 हजार रुपये के नुकसान की जानकारी देते हुए तहसील कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के पास अक्सर असामाजिक तत्व खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है। थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
10 Mar 2026 04:06 pm
Published on:
10 Mar 2026 04:06 pm
Also Read
View All