बलोदा बाज़ार

CG Murder News: दिवाली में पटाखा फोड़ने को लेकर लड़ाई, सिर फोड़कर कर दी हत्या

CG Murder News: सिर पर लोहे के हाथ कड़े से गंभीर वार किया। इसके बाद युवक को रायपुर के शंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 4 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 11:54 AM IST
Raigarh News

CG Murder News: अमेरा गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 2 नवंबर की शाम 7.30 बजे पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने मृतक के सिर पर लोहे के हाथ कड़े से गंभीर वार किया। इसके बाद युवक को रायपुर के शंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 4 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम जगन्नाथ धृतलहरे है। मामले में प्रार्थी जय कुमार धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि विवाद के समय आरोपी राकेश सोनवानी और एक अपचारी बालक भी शामिल थे। दोनों ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी और फिर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर तुरंत कार्रवाई की। मामला पंजीकृत होने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने धारा 296, 115, 351 और 3/5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। अस्पताल में इलाज के दौरान जगन्नाथ की मौत होने पर धारा 302 जोड़ दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पटाखा फोड़ने को लेकर जगन्नाथ के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। हत्या के बाद अमेरा में तनाव बढ़ गया है। ग्रामीण घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। पलारी पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

इधर, भतीजे को बचाने गए चाचा को मारा चाकू

पलारी कुसमी गांव में चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी मनहरण साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर की शाम बाजार चौक में आरोपी पवन साहू (30) चाकू लेकर मेरे भतीजे को दौड़ा रहा था। पता चलने पर मैैं आरोपी को समझाने गया।

इस बात से खफा आरोपी पवन ने मुझे गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी। छोटा भाई दिलीप कुमार साहू ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए पलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट पर पलारी थाने में धारा 115-2, 351-2, 118-1 और 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चाकू से लोगों को भयभीत करने और दिलीप साहू को मारने की बाम कबूली। प्रकरण में आरोपी पवन साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Updated on:
6 Nov 2024, 11:54 AM IST
Published on: