बलोदा बाज़ार

नाबालिग लड़की को भगा कर युवक अपने जीजा के घर कर रहा था ये काम, पुलिस ने दबोचा

आरोपी युवक लड़की को अपने जीजा के घर छुपाकर रखा था
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 7:45 PM IST
CG News

पलारी. जिले के पलारी थाना में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक लड़की को अपने जीजा के घर छुपाकर रखा था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी युवक को दबोचा लिया। पढि़ए पूरी खबर..

21 साल का युवक भगा ले गया था नाबालिग को
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेमचंद पिता आनंद मनहरे (21) नाबालिग को थाना मस्तूरी के ग्राम रिसदा में अपने जीजा के घर पर छुपाकर रखा था। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार अवैध संबंध बनाया। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मस्तूरी के ग्राम रिसदा में अपने जीजा के घर छुपकर बैठा तो उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

Read More News: प्यार में पागल दो लड़कियां भागी एक ही बॉयफ्रेंड के साथ, उत्कल एक्सप्रेस पर जाकर खत्म हुई ये कहानी

परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी की शिकायत
नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की शिकायत पीडि़त माता-पिता ने पलारी थाने दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ के बाद लड़की की पतासाजी कर रही थी। पुलिस ने बातया कि आरोपी हेमचंद पिता आनंद मनहर को प्यार के बाद शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी केके कुशवाहा के मार्गदर्शन में एसआई एचआर रात्रे, आरक्षक परमेश्वर पाटले ने मौके पर जाकर नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। आरोपी हेमचंद मनहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

माता-पिता के पैरो तले खिसक गई जमीन
नाबालिग लड़की के पता चलने की खबर जब माता-पिता को पता चली तो सांस में सास आई। उसके बाद नाबालिग ने उनके साथ हुए गंदी हरकतों की पूरी आपबीती को बताया। यह सब सुनने के बाद माता-पिता के पैरो तले जमीन ही खिसक गई।

Published on: