बलोदा बाज़ार

Panchayat Elections 2025: इंदु, आकांक्षा या गीता! बलौदाबाजार जिला पंचायत में 8 मार्च को चुना जाएगा अध्यक्ष

Panchayat Elections 2025: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 18 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा के 13 सदस्य जीतकर आए हैं। इससे माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के पास ही रहेगा।

2 min read

Panchayat Elections 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब सभी की नजरें जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर हैं। मंगलवार को भाजपा ने जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव से दिखा दिया कि पार्टी का अनुशासन और ताकत अभी भी कायम है। अब शनिवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा के लिए यही पैटर्न दोहराना बड़ी चुनौती है।

Panchayat Elections 2025: अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 18 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा के 13 सदस्य जीतकर आए हैं। इससे माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के पास ही रहेगा। हालांकि, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं।

इनमें इंदु सनम जांगड़े, आकांक्षा गोलू जायसवाल और गीता डोमन लाल वर्मा हैं। इंदु भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े की बेटी हैं। उन्होंने 12644 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उनका कहना है कि वे अपने पिता के राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाकर अध्यक्ष पद की दावेदारी को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।

बलौदाबाजार के प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक

Panchayat Elections 2025: वहीं, आकांक्षा जायसवाल भी बलौदाबाजार के प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गीता वर्मा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा की पत्नी हैं। वे भी इस पद की दावेदार हैं। पार्टी की निष्ठा और पंचायती राज के सिद्धांतों के आधार पर उनका नाम चर्चा में है।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो भाजपा को 12 से 13 जिला पंचायत सदस्य का समर्थन प्राप्त है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि 2-3 अन्य सदस्य क्रॉस वोटिंग कर भाजपा का समर्थन करेंगे। इसके लिए भाजपा के अधिकृत सदस्य गुप्त स्थानों पर सामूहिक भ्रमण भी कर रहे हैं।

Updated on:
06 Mar 2025 01:45 pm
Published on:
06 Mar 2025 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर