बलरामपुर

CG jawans died in road accident: खाई में पिकअप पलटने से सीएएफ के 2 जवानों की मौत, 1 गंभीर, गृहग्राम भेजा गया पार्थिव शव

CG jawans died in road accident: रामचंद्रपुर से चुनचुना-पुंदाग के लिए शिफ्ट हुई थी जवानों की एक टुकड़ी, सामान की शिफ्टिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप, पुलिस अधिकारियों ने मृत जवानों को दी श्रद्धांजलि
2 min read
CG jawans died in road accident

कुसमी. CG jawans died in road accident: 10वीं बटालियन में पदस्थ सीएएफ के 3 जवान बुधवार की शाम पिकअप में सवार होकर सामरीपाठ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रह चुके ग्राम चुनचुना पुंदाग जा रहे थे। इसी दौरान भुताही व चुनचुना के बीच अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 जवान व पिकअप ड्राइवर घायल हो गए। घायल जवान को अंबिकापुर रेफर किया गया है, जबकि ड्राइवर का इलाज कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। गुरुवार की सुबह बलरामपुर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने जवानों के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देकर उनके गृहग्राम के रवाना कर दिया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर में पदस्थ 10वीं बटालियन के कुछ जवानों की शिफ्टिंग चुनचुना पुंदाग में हुई थी। रामचंद्रपुर से पुंदाग के लिए सामान की शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी कड़ी में प्रधान आरक्षक यूपी के जलालपुर चिरैयाडांड़ निवासी फतेह बहादुर, सीतापुर के ग्राम पोकसरी निवासी आरक्षक रामनारायण प्रसाद व सीतापुर निवासी रामप्रताप बुधवार की शाम राशन लेकर पिकअप से पुंदाग जा रहे थे।

वे कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुताही व चुनचुना के बीच जंगल में पहुंचे ही थे कि अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट खाई में पलट गई। हादसे में जवान फतेह बहादुर व रामनारायण की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई, जबकि आरक्षक रामप्रताप व पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत व घायल जवानों को कुसमी अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। जबकि पिकअप ड्राइवर का इलाज जारी है।

मृत जवानों को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते गुरुवार को बलरामपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, एएसपी (ऑपरेशन) शैलेंद्र पांडेय, सीएएफ के सहायक सेनानी सुधीर कुजूर, कुशल चंद्र टोप्पो, पुलिस लाइन प्रभारी निरीक्षक बिमलेश देवांगन ने कुसमी थाना परिसर में मृत जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जवानों का पार्थिव देह उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।

Updated on:
21 Jun 2024 07:44 am
Published on:
20 Jun 2024 02:49 pm
Also Read
View All
Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर