बलरामपुर

कीचड़ से भरी थी सड़क तो घर तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, बुजुर्ग महिला को खाट पर ढोकर पहुंचाया

Mud road: लकवा की शिकायत पर परिजनों ने एंबुलेंस (Ambulance) को किया था फोन, एंबुलेंस गांव में तो पहुंची लेकिन मरीज (Patient) के घर तक नहीं
2 min read
Mud road
patient on cot

रघुनाथनगर. वाड्रफनगर ब्लॉक के ग्राम-सरना के बंगाली पारा में एक बुजुर्ग महिला को लकवा बीमारी की शिकायत पर परिजनों ने तत्काल 108 की मदद मांगी थी। 108 एंबुलेंस गांव तक पहुंच तो गई, लेकिन बंगाली पारा में सड़क की खराब स्थिति को देख मरीज के घर तक नहीं पहुंच सकी।

परिजनों ने किसी तरह खाट में ढोकर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय कर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था सचिव का वीडियो
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर पंचायत सचिव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सचिव ने 800 ट्रिप मुरूम-मिट्टी सभी पारा मोहल्ला में गिराने की बात कही थी। सड़क की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत सरना के बंगाली पारा में 1 भी ट्रिप मुरूम मिट्टी नहीं गिराई गई।

IMAGE CREDIT: mud road in Balrampur

कीचड़ भरी सड़क से राहगीरों को परेशानी
ग्राम पंचायत सरना के बंगाली पारा में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चलाना तो दूर, लोगों का पैदल आना-जाना बहुत मुश्किल से हो पा रहा है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।


तबीयत खराब हो गई तो अस्पताल ले जाने में होगी दिक्कत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो इलाज के लिए या तो रघुनाथनगर या वाड्रफनगर ले जाया जाता है। लेकिन बरसात में सड़क की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि यहां तक कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाता है।

Published on:
02 Aug 2021 12:30 am
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत