शहर से लगे ग्राम लोधिमा के डांड़पारा, चिटकीपारा की सड़कों (Mud road) का बुरा हाल है। हाल ऐसा है कि गाडिय़ां तो दूर की बात, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूली बच्चों को होती है। कीचड़ से सनी सड़क से आने-जाने के दौरान हर दिन डे्रस तो गंदे होते ही हैं, कोई न कोई बच्चा फिसलकर गिर जाता है।