Bus Accident Update: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शुरुआत में चालक समेत दो लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह होने की सूचना मिल रही है। हालांकि, छह मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।