20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur Vijyadashami Rally: विजयदशमी पर ‘भगवामय’ हुआ शहर, हर गली-मोहल्ले से सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां व आम नागरिक हुए शामिल, मां महामाया मंदिर में समाप्त होगी यात्रा
2 min read
Google source verification
Hindu Yuva ekta manch rally in Ambikapur

Hindu Yuva Ekta Manch, शोभायात्रा में शामिल ओडिशा के कलाकार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दशहरा पर्व पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा अंबिकापुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली जाएगी। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा (Vijya Dashami Rally) मां महामाया मंदिर पहुंचेगी। यहां भव्य आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।

दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। इनके द्वारा पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर मंगलवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई।

शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।

Huge rally in Ambikapur: शहर हुआ भगवामय

दशहरा (Dussehara festival) व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। इसके अलावा शहर के गांधी चौक से महामाया मंदिर तक जगह-जगह भगवा रंगों से साज-सज्जा भी की गई।शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण ओडिशा संबलपुर के कलाकार (Sambalpur artists) रहे। उन्होंने मां काली समेत अन्य स्वरूपों में शोभायात्रा की शान बढ़ाई। वहीं शोभायात्रा में स्थानीय कलाकारों ने भी डीजे की धुन पर प्रदर्शन किया। बता दें कि हिंदू युवा एकता मंच द्वारा हर वर्ष विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग