बलरामपुर

Balrampur Crime : नाबालिग के साथ अत्याचार करने के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, कोल्ड ड्रिंक के बहाने ले गया था जंगल

Balrampur accused injured police encounter taken jungle on pretext of cold drinkBalrampur Crime: बलरामपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ अत्याचार करने के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस अधीक्षक में उसका इलाज चल रहा है।

2 min read
अस्पताल में भर्ती एनकाउंटर में घायल आरोपी फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट
अस्पताल में भर्ती एनकाउंटर में घायल आरोपी फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Balrampur Crime News: उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक 12 वर्षीय मासूम बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच देकर कुछ लोग जंगल की तरफ ले गए। जहां पर उसके साथ ज्यादती किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसे गुरुवार आधी रात पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है।

बलरामपुर सादुल्लाह नगर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक 12 वर्षीय बच्चा एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से कुछ लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक के पिलाने के बहाने बुलाकर जंगल की तरफ ले गए। जहां पर उसके साथ जोर जबरदस्ती किया। आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद बच्चा जब अपने घर पहुंचा। तो उसने अपने मां बाप को रो-रो कर पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजनों ने सादुल्लाह नगर पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। तो पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई। दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी। गुरुवार की आधी रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

72 घंटे के अंदर तीसरा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 2 जून को हुई। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी टीम को देखकर भागने लगा। जिसकी घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल तिवारी के अनुसार दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। तीसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह का अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
05 Jun 2026 09:26 am