बलरामपुर

बलरामपुर महोत्सव संस्कृति और मनोरंजन का होगा संगम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

बलरामपुर महोत्सव 3 से 5 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में होगा। जहां संस्कृति, पर्यटन, ओडीओपी स्टॉल, बॉलीवुड नाइट्स और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ प्रशासन भव्य आयोजन की तैयारी में जुटा है।

2 min read
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम फोटो सोर्स विभाग

बलरामपुर जिले में होने वाले भव्य महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। 3 से 5 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में होने वाले इस महोत्सव को संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं के बड़े मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।

बलरामपुर जिले में महोत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। डीएम ने बताया कि 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने का अवसर है।

ये भी पढ़ें

IG की बड़ी कार्रवाई एक इंस्पेक्टर सस्पेंड, दूसरे के खिलाफ जांच के आदेश, दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

बॉलीवुड नाइट्स और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में जिले की समृद्ध संस्कृति, कला, हस्तशिल्प, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बॉलीवुड नाइट्स और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ओडीओपी के लगेंगे विशेष स्टॉल

स्थानीय हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूहों और ओडीओपी उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां लोग खरीदारी भी कर सकेंगे। बच्चों के लिए किड्स जोन और फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी। जबकि युवाओं के लिए खेल और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

महोत्सव में जिले की प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की दिखेगी झलक

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की झलक भी महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बलरामपुर की सांस्कृतिक विरासत और संभावनाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मौका है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इसे भव्य और सुव्यवस्थित बनाएं। ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Published on:
19 Mar 2026 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर