बैंगलोर

सर्वधर्म समभाव और सहिष्णुता कर्नाटक की विशेषता : परमेश्वर

एकीकृत कर्नाटक के निर्माण के लिए कई लोगों ने त्याग तथा बलिदान दिया है

less than 1 minute read
सर्वधर्म समभाव और सहिष्णुता कर्नाटक की विशेषता : परमेश्वर

तुमकूरु. कर्नाटक में सदियों से हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म तथा समुदायों को एक समान आदर तथा सम्मान प्राप्त है यह शांति तथा सहिष्णुता ही कर्नाटक की विशेषता है।

लेकिन कुछ ताकते इस परंपरा को खंडित करने का प्रयास कर रही हमें ऐसी ताकतों से सचेत रहना होगा। उपमुख्यमंत्री डॉ जी.परमेश्वर ने यह बात कही।

ये भी पढ़ें

दि बेंगलूरु होलसेल क्लॉथ मर्चेंटस एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण

यहां गुरुवार को जिला प्रशासन के कन्नड़ राज्योत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एकीकृत कर्नाटक के निर्माण के लिए कई लोगों ने त्याग तथा बलिदान दिया है इसलिए हमें कर्नाटक की इस परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे।

सांसद मुद्दहनुमेगौडा, विधायक जे.बी. ज्योतिगणेश, जिला पंचायत की अध्यक्ष लता रविकुमार, जिलाधिकारी के.राकेश कुमार, डीएसपी डॉ दिव्या गोपीनाथ, महानगरपालिका के आयुक्त मंजुनाथस्वामी उपस्थित थे।

बेंगलूरु में केएसआरटीसी मुख्यालय में केएसआटीसी के प्रबंध निदेशक एस.आर. उमाशंकर ने मां भुवनेश्वरी की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।

केएसआरटीसी के निदेशक (कर्मचारी एवं पर्यावरण) पी.आर. शिवप्रसाद, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। बीएमटीसी के सभी 38 डिपो, दो रीजनल व सेंट्रल वर्कशॉप, शहर के प्रमुख बस स्टैंड और मुख्यालय में कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया।

ये भी पढ़ें

कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा की ओर से भव्य शोभायात्रा
Published on:
02 Nov 2018 08:00 pm
Also Read
View All