
कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा की ओर से भव्य शोभायात्रा
बेंगलुरु. कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा की ओर से शहर के पुट्टण्णा चेटट्ी टाउन हॉस से मैैसूर बैंक चौराहे तक भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। यह शोभायात्रा नृपतुंगा मंडप में एक सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा में कन्नड़ भाषा संस्कृति के लिए योगदान देने वाले 15 साधकों को सम्मानित किया गया। डीएस मैक्स प्रापर्टीज की ओर से आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में साहित्यकार एम.जी. नागराज, डॉ डी.एम. अक्की, डॉ वीरण्णा राजूर, डॉ जगन्नाथ हेब्बाले, डॉ एच.टी.शैला को सम्मानित किया गया।
अखिल कर्नाटक स्वाभिमानी चालक संघ की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बसवनगुडी क्षेत्र में कन्नड़ गेलेयर बलगा संगठन की ओर से नैशनल कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देनेवाले समाज सेवकों का सम्मान हुआ।
कुरुबरहल्ली क्षेत्र में चालुक्य कन्नड़ संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कन्नड़ ध्वजारोहण के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। पापुलर हेल्थ केयर संगठन की ओर से बच्चे तथा महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा।
कन्नड़ युव जन संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 15 साधकों को सम्मानित किया गया। जल आपूर्ति बोर्ड तथा बीबीएमपी के कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित राज्योत्सव समारोह में ध्वजारोहण हुआ।
अखिल कर्नाटक केंद्र चलुवली संघ की ओर से शहर के बन्नपा पार्क में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांसद पीसी मोहन उपस्थित थे।
राममूर्तिनगर कल्केरे क्षेत्र में जय कर्नाटक कन्नड़ संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाइक रैली आयोजित की गई।
जय कर्नाटक संगठन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष मादेश गौड़ा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यालयों में कन्नड़ भाषा के लिए अभियान चलाएंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। प्रदेश कांग्रेस इकाई के कार्यालय तथा जनता दल (एस) के कार्यालय में भी कन्नड़ राज्योत्सव का आयोजन किया गया।
Published on:
02 Nov 2018 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
