बैंगलोर

सोशल मीडिया नहीं, लक्ष्य और सपनों के पीछे भागें

पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बलदंडी ने सोमवार को यूपीएससी UPSC और केपीएससी KPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सोशल मीडिया Social Media के पीछे भागने के बजाय अपने लक्ष्य और सपनों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है और एक पद के […]

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (केएसओयू) के प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित आइएएस और केएएस परीक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन।

पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बलदंडी ने सोमवार को यूपीएससी UPSC और केपीएससी KPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सोशल मीडिया Social Media के पीछे भागने के बजाय अपने लक्ष्य और सपनों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है और एक पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

केएसओयू में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित

सफलता कड़ी मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास पर निर्भर

वे कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (केएसओयू) के प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित आइएएस और केएएस परीक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी आसानी से उपलब्ध है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कड़ी मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास पर निर्भर करती है।

पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह

उन्होंने इस धारणा को भी गलत बताया कि केवल आर्थिक रूप से संपन्न लोग ही सरकारी नौकरियां हासिल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कॉलेज छात्रों को परिसरों में अवांछित गतिविधियों से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान की संयुक्त निदेशक साधना ए. पोते ने अधिक से अधिक कन्नड़ भाषी युवाओं से यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर केएसओयू के कुलपति प्रो. शरणप्पा वी. हलसे, कुलसचिव (मूल्यांकन) सी.एस. आनंद कुमार और वित्त अधिकारी डॉ. एस. निरंजन राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Published on:
10 Feb 2026 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर