बैंगलोर

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की अपील की

वे शुक्रवार को यहां बेंगलूरु ट्रॉमा कोर्स-2018 लॉन्च करने के बाद बोल रहे थे।

less than 1 minute read
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की अपील की

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि गरीबों को स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अकेले सरकार के वश में नहीं है बल्कि निजी अस्पतालों को भी इसमें सहयोग देना चाहिए।

वे शुक्रवार को यहां बेंगलूरु ट्रॉमा कोर्स-2018 लॉन्च करने के बाद बोल रहे थे।

ये भी पढ़ें

दीपावली पर दो विशेष ट्रेन

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रमों के दौरान अधिकतर लोग महंगे उपचार के बिल भुगतान की मांग करते हैं।

जो संभव नहीं हो पाता है। लिहाजा निजी अस्पतालों को गरीब मरीजों पर अधिक खर्च का भार डाले बगैर उपचार करना चाहिए।

राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण लगाकर उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की पहल की है।

राज्य के सभी लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार हर जिला वृत में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य को स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल बनाने के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम शुरू किएगए हैं।

उन्होंने कहा कि जयदेवा हृदय रोग अस्पताल, किदवई केंन्सर अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल तता निम्हांस अस्पताल के जरिए गरीबों को उत्तम स्वास्त्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्गों में 10 ट्रोमा सेन्टर खोले गए हैं।

इनके जरिए सड़क हादसों में गायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं है।

इससे पहले सम्मेलन के अध्यक्ष डा. एच.एस. चंद्रशेखर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन सचिव डा. सतीश के अलावा डा. राजु नायक, राजेन्द्र सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में लोस-विस उपचुनाव में 67% मतदान

Published on:
03 Nov 2018 08:06 pm
Also Read
View All