बैंगलोर

बिदर में चीनी मांझे का कहर : बाइक सवार की गला कटने से मौत

मांझे से गला गहराई से कट गया, जिससे संतुलन बिगडऩे पर वे गिर पड़े और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
संजय कुमार होसानामणि

बिदर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में प्रतिबंधित चीनी मांझे Chinese kite string की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिदर तालुक के बंबुलगी गांव निवासी 48 वर्षीय संजय कुमार होसानामणि के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक सरकार ने मांझा पर प्रतिबंध लगाया

मांझा अचानक बाइक सवार के गले में उलझ गया

यह घटना चिटगोप्पा तालुक के तालमडगी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई, जब सडक़ पर पड़ा चीनी मांझा अचानक बाइक सवार के गले में उलझ गया। मांझे से गला गहराई से कट गया, जिससे संतुलन बिगडऩे पर वे गिर पड़े और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी को छात्रावास से लाने हुमनाबाद जा रहे थे

कुमार संक्रांति त्योहार के लिए अपनी बेटी को छात्रावास से लाने हुमनाबाद जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मन्नेकहेल्ली सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बिदर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुंटी ने बताया कि जिले में संक्रांति को देखते हुए पिछले तीन दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है और मांझे Chinese Manjha के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ दुकानों में प्रतिबंधित मांझा बिकने की सूचना मिली है। पुलिस ने कई स्थानों से मांझा जब्त किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक पेशे से लॉरी क्लीनर था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Published on:
15 Jan 2026 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर