बैंगलोर

क्लैट 12 मई को, ऑफलाइन होगी परीक्षा

एनएनएसआइयू में एनएलयू कंसोर्टियम की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

less than 1 minute read
क्लैट 12 मई को, ऑफलाइन होगी परीक्षा

बेंगलूरु. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2019 को आयोजन 12 मई को होगा।नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एनएनएसआइयू) के अनुसार इस बार परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन होगा।

ये भी पढ़ें

बीयू का दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम फिर विवादों में

क्लैट की ऑनलाइन परीक्षा में बड़े स्तर पर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एनएनएसआइयू में एनएलयू कंसोर्टियम की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

---
बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 7 दिवसीय नाट्योत्सव
बेंगलूरु. मल्लतहल्ली में स्थित कलाग्राम में कोडुगू जिले के बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए छह दिवसीय नाट्योत्सव का आयोजन किया गया है। इस नाट्योत्सव का आगाज 11 नवंबर को होगा।

इस दौरान प्रति दिन 5:30 बजे विभिन्न नाटकों का प्रदर्शन होगा। नाटकों के टिकट बिक्री की राशि का उपयोग कोड़ुगू जिले के बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।

आदिचुंचनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानंदनाथ स्वामी इस नाट्योत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर कोड़ुगु जिले के प्रभारी मंत्री एसआर महेश उपस्थित रहेंगे।16 नवम्बर को नाट्योत्सव के समापन समारोह में चित्रदुर्गा मुरघा मठ के प्रमुख डॉ शिवमूर्तिमुरघा उपस्थित रहेंगे।

इस महोत्सव के दौरान ज्ञानपीठ पुरस्कृत लेखक के.वी.पुटट्प्पा तथा गिरीश कार्नाड के नाटकों का मंचन होगा।

ये भी पढ़ें

आत्मा में रमण करने का अनुपम अवसर पौषध

Published on:
03 Nov 2018 07:14 pm
Also Read
View All