बैंगलोर

भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में: सिद्दारमैया

झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने की टिप्पणी CM Siddaramaiah commented after Russell Soren stepped down from the post of CM of Jharkhand.
less than 1 minute read
Feb 02, 2024
भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में: सिद्दारमैया
भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में: सिद्दारमैया

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में देश का लोकतंत्र और संवैधानिक अखंडता खतरे में है। भाजपा के शासनकाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सहित तमाम स्वायत्त संस्थाएं भी भाजपा के इशारे में कार्य करती प्रतीत होती हैं।
सिद्दरामैया ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले एक दशक में विपक्षी नेताओं पर ईडी का निशाना कड़वी हकीकत के रूप में सामने आई है कि सीबीआई, आईटी और ईडी अब स्वायत्त संस्थाएं नहीं रही हैं, बल्कि ये देश में भाजपा के पर काम करती नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई मतपत्रों से दूर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग तक पहुंच चुकी है। हमारे लोकतंत्र और संवैधानिक अखंडता का सार भाजपा के शासन में दांव पर है।
सिद्दरामैया की यह टिप्पणियां झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा बुधवार को उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की पृष्ठभूमि में की गई।

Published on:
02 Feb 2024 10:55 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत