9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्रुव राठी की नागरिकता पर उठे सवाल, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने गृह सचिव से की जांच की मांग

Dhruv Rathee:बेंगलुरु में SIR प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। पूर्व IPS अधिकारी भास्कर राव ने गृह सचिव को पत्र लिखकर उनकी जर्मन नागरिकता, वीजा और OCI कार्ड के नियमों की जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Dhruv Rathee Latest News, SIR Protest Bengaluru

ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा जांच को लेकर पूर्व IPS भास्कर राव ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र (फोटो सोर्स- IANS)

YouTuber Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता, वीजा और इमिग्रेशन स्टेटस की जांच की मांग की गई है। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने की मांग की है। यह मामला 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ हुए प्रदर्शन में ध्रुव राठी के शामिल होने के बाद सामने आया है। इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद थे। भास्कर राव ने पत्र में ध्रुव राठी की नागरिकता, पासपोर्ट, वीजा की श्रेणी और भारत में रहने की अधिकृत अवधि की जांच करने की मांग की है।

फ्रीडम पार्क में दिया था भाषण, EC पर उठाए थे सवाल

यह पूरा विवाद 8 अक्टूबर का है, जब ध्रुव राठी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचे। वहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। कार्यक्रम में अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने ध्रुव राठी को 'सरप्राइज गेस्ट' के रूप में मंच पर आमंत्रित किया। मंच संभालने के बाद ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला और SIR प्रक्रिया को 'शून्य पारदर्शिता और शून्य जवाबदेही' वाला करार दिया।

पूर्व IPS ने गृह मंत्रालय से पूछे 4 बड़े सवाल

ध्रुव राठी के इस बयान और प्रदर्शन में भागीदारी के बाद पूर्व IPS अधिकारी भास्कर राव ने कड़ा रुख अपनाया। गृह सचिव को लिखे अपने पत्र में उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जांच की मांग की है-

  • नागरिकता और वीजा श्रेणी: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ध्रुव राठी के पास जर्मन नागरिकता है। ऐसे में उनके भारतीय वीजा की श्रेणी और भारत यात्रा के वास्तविक उद्देश्य की जांच होनी चाहिए।
  • OCI कार्ड धारक के नियम: क्या ध्रुव राठी के पास ओवरसीज नागरिकता (OCI Card) या कोई अन्य विशेष दर्जा है।
  • राजनीतिक गतिविधि में प्रवेश: यदि वे विदेशी नागरिक या OCI कार्ड धारक हैं, तो क्या भारतीय कानूनों के तहत वे किसी संगठित राजनीतिक प्रदर्शन या चुनाव आयोग विरोधी आंदोलन में भाग ले सकते हैं।
  • इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन: क्या उनकी यह गतिविधि भारत के वीजा और इमिग्रेशन नियमों के अनुकूल है या इसका उल्लंघन करती है।

विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

बेंगलुरु का यह प्रदर्शन देशव्यापी विरोध की एक कड़ी माना जा रहा है। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। इस बीच, स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग