23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को होगा फायदा’ – किरेन रिजिजू

‘वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को होगा फायदा’ – किरेन रिजिजू

श्रीनगर दौरे के दौरान किरेन रिजिजू ने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन पर लेकर बयान दिया है। क्या कहा रिजिजू ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रीनगर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 9:50 PM IST

Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू (Photo - ANI)

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड (Kammu-Kashmir Waqf Board) के काम-काज और उसकी पहलों की तारीफ की। इसके साथ ही रिजिजू ने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन पर और इससे गरीबों को होने वाले फायदे पर भी बात की।

'वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को होगा फायदा'

भारत में कुल वक्फ संपत्तियों पर बात करते हुए रिजिजू ने कहा, "देश में 9 लाख से ज़्यादा वक्फ संपत्तियाँ हैं। अगर इन सभी वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय की भलाई के लिए किया जाए, तो इससे पूरे मुस्लिम समुदाय की स्थिति बदल सकती है। खास तौर पर ज़रूरतमंद, बेसहारा और गरीब लोगों को बहुत बड़ी मदद मिल सकती है, अगर इन सभी वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन उनकी भलाई के लिए किया जाए। वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को फायदा होगा।"

नया वक्फ कानून लागू होने के बाद वक्फ संपत्ति के प्रबंधन में आया सुधार

वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियों के बारे में बात करते हुए रिजिजू ने कहा, "कई लोगों ने वक्फ बोर्ड और वक्फ संशोधन को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आज़ादी है, लेकिन मैंने संसद में वादा किया था कि नया वक्फ कानून लागू होने के बाद वक्फ संपत्ति के प्रबंधन में काफी सुधार आएगा और ऐसा ही हुआ। मुझे खुशी है कि आज मैं श्रीनगर में हूं और मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड का प्रबंधन और कामकाज भारत में नंबर 1 है। मैं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। उनके द्वारा किया गया काम सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद होगा।"

नर्सिंग एंड मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

रिजिजू ने आज श्रीनगर के काठीदरवाजा में बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया। कॉलेज के बुनियादी ढांचे का उद्घाटन करने के बाद रिजिजू ने केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे इनमें से कुछ पहलों का उद्घाटन करने का मौका मिला। हलीमा बीबी नर्सिंग एंड मेडिकल कॉलेज में कई विकास कार्य हुए हैं और मुझे वहाँ के बुनियादी ढांचे का उद्घाटन करने का अवसर मिला।"