23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की बयानबाजी पर लगेगी लगाम, सरकार का पक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री ने चुने तीन मंत्री

पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की बयानबाजी पर लगेगी लगाम, सरकार का पक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री ने चुने तीन मंत्री

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंत्रियों के मीडिया में बयान देने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। अब सरकार और प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर केवल तीन अधिकृत मंत्री ही सरकार का पक्ष रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 9:33 PM IST

Suvendu Adhikari

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी। फाइल फोटो- पत्रिका

Suvendu Adhikari: राज्य की भाजपा सरकार ने मंत्रियों की सार्वजनिक बयानबाजी को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब राज्य सरकार और प्रशासन के कामकाज, नीतियों तथा सरकारी फैसलों पर हर मंत्री मीडिया के सामने अपनी बात नहीं रख सकेगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सरकार की ओर से आधिकारिक पक्ष रखने की जिम्मेदारी तीन मंत्रियों को सौंप दी है। इनमें तापस रॉय और दीपक बर्मन बांग्ला सामान्य मीडिया माध्यमों के सामने सरकार का पक्ष रखेंगे, जबकि हिंदी मीडिया के लिए उमेश राय को जिम्मेदारी दी गई है।

संवाददाता सम्मेलन में घोषणा

मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का मतलब मंत्रियों को अपने विभागों के कामकाज पर बोलने से रोकना नहीं है। संबंधित विभाग के मंत्री अपने विभाग की योजनाओं, नीतियों और कामकाज के बारे में पत्रकारों को आवश्यक जानकारी देते रहेंगे, लेकिन सरकार और प्रशासन के व्यापक कामकाज से जुड़े सवालों पर अधिकृत तीन मंत्री ही सरकार का पक्ष रखेंगे।

भट्टाचार्य ने जताई थी नाराजगी

इस फैसले की पृष्ठभूमि में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की हालिया टिप्पणी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने मंत्रियों की ओर से मीडिया में जरूरत से ज्यादा बयान दिए जाने पर नाराजगी जताई थी। शमिक भट्टाचार्य ने कहा था कि कई मंत्री मीडिया के सामने आवश्यकता से अधिक बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि सरकार का आधिकारिक पक्ष रखने की जिम्मेदारी कुछ चुनिंदा लोगों को दी जाए, ताकि हर मंत्री हर विषय पर बयान न दें। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल भी मौजूद थे।

पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने संबंधी प्रस्ताव चार दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार से 14 दिसंबर तक होगा। इससे पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने साल 2018 में राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया था।