23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘जनता दल यूनाइटेड’ अब ‘जनता दल डिवाइडेड’ बन गया है, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शाशनकाल को लेकर उठाये सवाल

‘जनता दल यूनाइटेड’ अब ‘जनता दल डिवाइडेड’ बन गया है, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शाशनकाल को लेकर उठाये सवाल

Tejashwi Yadav: बिहार में सुशासन दिवस से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे उठाते हुए JDU को जनता दल यूनाइटेड की जगह जनता दल 'डिवाइडेड' कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 23 Nov 2026, 10:02 PM IST

Tejashwi Yadav Attack on Nitish Kumar

बिहार निधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (फोटो-IANS)

Bihar Politics: बिहार में 24 नवंबर को जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुशासन दिवस मनाने जा रही है। इसके जरिए पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब 20 साल के शासन और विकास कार्यों को जनता के सामने रखेगी। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और जेडीयू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में भी राज्य पिछड़ा हुआ है। वहीं, पार्टी के लिए उन्होंने कहा कि यह अब डिवाइडेड पार्टी है।

तेजस्वी ने अपराध और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि ब्लॉक कार्यालयों और थानों से लेकर सरकारी मुख्यालयों तक अपराध, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। नीतीश कुमार करीब 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अब भी पीछे है। विश्वविद्यालयों की स्थिति भी ठीक नहीं है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। हर दिन लड़कियों से छेड़छाड़ की कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ ही जाती है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड अब जनता दल 'डिवाइडेड' बन गई है।

24 नवंबर को क्यों मनाया जाता है सुशासन दिवस?

जेडीयू 24 नवंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इसी दिन 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण कार्यकाल शुरू किया था। इससे पहले मार्च 2000 में भी वे मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनकी सरकार केवल सात दिन ही चल पाई थी। इसके बाद 24 नवंबर 2005 को उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दिन को पार्टी शासन और विकास कार्यों की उपलब्धियों से जोड़कर देखती है। 2026 में इसे 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' के नाम से अलग-अलग जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

संजय झा ने गिनाईं नीतीश सरकार की उपलब्धियां

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार को बताया कि पार्टी 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ था, लेकिन बिहार को गरीबी, खराब सड़कों, बिजली की कमी और स्कूलों तक पहुंच जैसी समस्याओं से असली आजादी 2005 के बाद मिली। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए कामों को जनता तक पहुंचाएगी।

दिल्ली में भी होगा कार्यक्रम

जेडीयू दिल्ली में भी सुशासन दिवस से जुड़े आयोजन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार के मुताबिक, सोमवार शाम जंतर-मंतर रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में दीप महोत्सव आयोजित किया जाएगा।