
चुनाव कराने में रुचि नहीं दिखाने पर कई पार्षदों ने जताई थी नाराजगी
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) की बारह स्थाई समितियों और उप महापौर का चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। बेंगलूरु संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त शिवयोगी कलसद ने गुरुवार को पालिका के आयुक्त एन.मंजुनाथ प्रसाद को लिखे पत्र में बताया है कि 5 दिसंबर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे चुनाव कराए जाएंगे। रमीला उमाशंकर के निधन के बाद 14 दिन में उप महापौर का चुनाव कराना था। क्षेत्रीय आयुक्त के चुनाव कराने में रुचि नहीं दिखाने पर कई पार्षदों ने नाराजगी जताई थी। इसके अलावा बारह स्थाई समितियों के सदस्यों की अवधि भी 9 नवंबर को खत्म हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि, स्वाइन फ्लू से ही राज्य में हुई 31 मौतें
बेंगलूरु. प्रदेश में जनवरी से गुरुवार तक एच1एन1 से 31 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1347 हो गई है। जनवरी से 30 जुलाई तक प्रदेश में केवल 20 मरीज मिले थे। इसके बाद से मरीजों की संख्या लगातर बढ़ कर 1347 तक पहुंच गई।