5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

Woman Kidnapped Over Loan: बेंगलुरु में कर्ज वसूली के लिए महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर निर्वस्त्र वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। मामले में चार गिरफ्तार। पढ़े पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
Bengaluru woman kidnapping case

कर्ज वसूली के लिए महिला की किडनैपिंग और कपड़े उतारे जाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया। (प्रतीकात्मक तस्वीर - ANI)

Bengaluru loan recovery case: कर्ज वसूली के लिए आपने लोगों को तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए देखा होगा, लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो बेहद शर्मसार करने वाला है। दरअसल, बेंगलुरु में कर्ज नहीं चुका पाने पर एक महिला को न सिर्फ किडनैप किया गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र करने के लिए भी मजबूर किया गया। इस दौरान आरोपियों ने निर्वस्त्र हालत में महिला का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। अब इस मामले में चंद्रालेआउट पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से एक लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद उसने आरोपी रेशमा बानू के जरिए नाजत से 50 हजार रुपए और लिए थे। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक दिक्कतों की वजह से पीड़ित महिला छह महीने से ब्याज और दो महीने से किस्त नहीं चुका सकी थी। इसके बाद उसने रेशमा बानू का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर चली गई। इसके बाद नाजत ने कथित तौर पर पीड़ित महिला को काम दिलाने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। वह शाम करीब 5:30 बजे अपने नाबालिग बेटे के साथ वहां पहुंची। वहां रेशमा बानू अपने पति के साथ पहुंची। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की।

महिला पर चाकू से हमला और किडनैप


आरोप है कि महिला पर चाकू से हमला भी किया गया। बाद में उसे जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाया गया और किडनैप कर लिया गया। इसके बाद महिला को कुंबलगोडु स्थित एक घर के कमरे में बंद कर दिया गया। वहां उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। महिला के मुताबिक, 29 अगस्त को आरोपियों ने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और बाद में मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी मांगे गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सुहैल ने उसे पैसे वसूलने के लिए देह व्यापार में धकेलने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कथित तौर पर ब्याज समेत 11 लाख रुपए की मांग की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बड़े बेटे को 29 अगस्त 2026 को उसकी मां के घर भेज दिया गया, जबकि उसे बंधक बनाकर रखा गया। 30 अगस्त 2026 को कथित तौर पर उसे सिटी मार्केट के पास एक वकील के पास ले जाया गया और कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की मां ने चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों रेशमा बानू, नाजत, सुहैल और सैफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग