बैंगलोर

IMA मामला : सीबीआई को पूर्व जिलाधिकारी की 200 करोड़ की अचल संपत्ति के सुराग मिले

पूर्व जिलाधिकारी विजय शंकर के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जुटाए हैं। चित्तूर के पास कई एकड़ का फार्म हाउस, आलीशान इमारतों का पता चला है। अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अजय हिल्लोरी के निवास से एक डायरी मिली, जिसमें 82 करोड़ रुपए के लेनदेन का विवरण है।
less than 1 minute read
Nov 12, 2019
IMA मामला : सीबीआई को पूर्व जिलाधिकारी की 200 करोड़ की अचल संपत्ति के सुराग मिले
IMA मामला : सीबीआई को पूर्व जिलाधिकारी की 200 करोड़ की अचल संपत्ति के सुराग मिले

मेरठ स्थित उनके निवास पर भी सीबीआई ने छापेमारी की

बेंगलूरु.
आइएमए (IMA) धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे Central Bureau of Investigation (सीबीआई) के दल को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर में 200 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के सुराग मिले हैं।

सीबीआई अधिकारियों ने पूर्व जिलाधिकारी विजय शंकर के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जुटाए हैं। चित्तूर के पास कई एकड़ का फार्म हाउस, आलीशान इमारतों का पता चला है। अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अजय हिल्लोरी के निवास से एक डायरी मिली, जिसमें 82 करोड़ रुपए के लेनदेन का विवरण है।

गत 8 नवंबर को सीबीआई ने कई पुलिस अधिकारियों के निवास पर छापे मारे थे। सोमवार को अजय हिल्लोरी के उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित उनके निवास पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई ने प्रमुख आरोपी मोहम्मद मंसूर खान (Mohammed Mansoor Khan) की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। आरोप हैं कि कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी मंसूर खान के समर्थन में सरकार को गलत रिपोर्ट पेश करने के लिए करोड़ों रुपयों कीरिश्वत ली।

Updated on:
12 Nov 2019 04:25 pm
Published on:
12 Nov 2019 04:25 pm