पटाखे नहीं फोडऩे के लिए जागरूक करने संबंधी स्टीकर व बैनर का अनावरण किया गया।
बेंगलूरु. अणुव्रत समिति बेंगलूरु द्वारा साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा के सान्निध्य में दीपावली पर्व पर पटाखे नहीं फोडऩे के लिए जागरूक करने संबंधी स्टीकर व बैनर का अनावरण किया गया।
साध्वी ने प्रेरणा दी कि दीपावली पर्व पर पटाखों का प्रयोग कम से कम करें जिससे पर्यावरण की रक्षा हो और स्वच्छता बनी रहे।
प्रदूषणरहित दीपावली मनानी चाहिए। अध्यक्ष कन्हैयालाल चिप्पड़ ने बताया कि स्टीकर व बैनर सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे।
उपाध्यक्ष हस्तीमल हिरण, मंत्री छतरसिंह सेठिया, प्रचार मंत्री चंद्रशेखरय्या माणकचंद संचेती व राजेंद्र कुमार बैद उपस्थित थे।
साइकिल यात्रा 'टूर ऑफ नीलगिरि' 9 दिसंबर से
बेंगलूरु. राइड साइकिल फाउंडेशन की ओर से आठ दिवसीय 11वीं साइकिल यात्रा टूर ऑफ नीलगिरि आगामी 9 से 16 दिसम्बर तक आयोजित होगी।
सह संस्थापक दीपक मजिपाटिल ने बताया कि इसमें 13 देशों के 29 अंतरराष्ट्रीय चालक सहित कुल 110 चालक करीब 950 किमी साइकिल सफर पूरा करेंगे।
इनमें 6 अंतरराष्ट्रीय महिला रायडर्स सहित कुल 17 महिलाएं शामिल हैं। ये कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के पश्चिमी घाटों से होकर गुजरेंगे।